पहला वनडे: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 301 रनों का लक्ष्य

पहला वनडे: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 301 रनों का लक्ष्य

वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 301 रन बनाए और भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा। बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शुरुआती और मध्य ओवरों में स्थिर बल्लेबाजी की, जबकि अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाकर स्कोर को सीमित किया।

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकल्स ने की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की शतकीय साझेदारी की। पहला विकेट 22वें ओवर में गिरा। हेनरी निकल्स ने 69 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे। डेवोन कॉन्वे ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था।

तीसरे विकेट के लिए विल यंग 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड को मध्यक्रम में कुछ विकेट गंवाने पड़े। डेरिल मिचेल ने पारी को संभालते हुए 71 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे।

ग्लेन फिलिप्स ने 19 गेंदों में 12 रन, मिचेल हे ने 13 गेंदों में 18 रन और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में 16 रन बनाए।

डेब्यू मैच खेल रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। उनके साथ काइल जैमिसन 8 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 8 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

 

Leave a comment