श्रद्धा कपूर का फ्लाइट वीडियो लीक! रवीना टंडन ने लगाई क्लास

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का एक प्राइवेट वीडियो चुपके से फ्लाइट में शूट कर लिया गया! रवीना टंडन ने इसकी कड़ी आलोचना की है। जानिए पूरा मामला...

फ्लाइट में चुपके से बनाया वीडियो!

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का एक वीडियो फ्लाइट में क्रू मेंबर ने चोरी-छिपे शूट किया, जिसमें दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा के फोन स्क्रीन तक कैप्चर

वीडियो में श्रद्धा के फोन की स्क्रीन भी दिखी, जिसमें राहुल मोदी के साथ तस्वीर नजर आ रही है।

वायरल होते ही मचा बवाल

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस और सेलेब्स ने इस हरकत को प्राइवेसी का उल्लंघन बताया।

रवीना टंडन का गुस्सा फूटा

रवीना ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ये निजता का उल्लंघन है, क्रू को ऐसा करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

यूजर्स ने भी की आलोचना

लोगों ने लिखा –अगर कोई पैसेंजर एयरहोस्टेस का वीडियो बनाता तो क्या होता? यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया।

प्राइवेसी पर छिड़ी बहस

सेलेब्स भी इंसान हैं, उनकी निजता का सम्मान करना ज़रूरी है। क्या पॉपुलैरिटी के नाम पर ये हरकतें सही हैं?

Next Story