ISKCON रेस्टोरेंट में चिकन खाने वाला शख्स वायरल, बादशाह का फूटा गुस्सा

लंदन के ISKCON वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में एक शख्स ने KFC का चिकन निकालकर खा लिया। ये वीडियो वायरल हुआ तो रैपर बादशाह ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

चिकन के साथ वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में घुसा

लंदन के ISKCON रेस्टोरेंट में एक शख्स ने बैग से चिकन निकाला और खाना शुरू कर दिया।

स्टाफ ने कई बार रोका, फिर भी नहीं माना

जब स्टाफ ने बताया कि ये शुद्ध वेजिटेरियन रेस्टोरेंट है, तब भी उसने चिकन खाना बंद नहीं किया।

कस्टमर्स को भी ऑफर किया चिकन

लोगों के विरोध के बावजूद वह रेस्टोरेंट में घूम-घूमकर चिकन ऑफर करता नजर आया।

बादशाह ने जताई कड़ी नाराजगी

बादशाह ने कहा कि मुर्गा भी शर्मिंदा हो जाएगा। उसे इज्जत की नहीं, चप्पलों की भूख थी।

सोशल मीडिया पर लोगों का सपोर्ट

बादशाह की बात से सहमत लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उस शख्स की आलोचना भी कर रहे हैं।

बादशाह का ट्रेंडी अंदाज बरकरार

अपने कॉन्सर्ट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं बादशाह।

Next Story