बिग बॉस 19 को इन सितारों ने दिखाया ठेंगा, खान सर से लेकर मल्लिका तक शामिल

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का बज़ तेज है लेकिन कई सेलेब्स ने इस शो का ऑफर ठुकरा दिया है। जानिए किस-किस ने किया इनकार और क्यों।

खान सर ने ठुकराया बिग बॉस 19

पॉपुलर एजुकेटर खान सर को बिग बॉस का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया।

मल्लिका शेरावत भी नहीं होंगी शामिल

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम के जरिए साफ किया कि वह इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।

फ्लाइंग बीस्ट ने भी किया इनकार

यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को मेकर्स ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने शो में आने से मना कर दिया।

डेजी शाह का खुला रिएक्शन

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वो बिग बॉस में नहीं जा रहीं।

अनिरुद्धाचार्य जी भी नहीं बनेंगे कंटेस्टेंट

सोशल मीडिया पर छाए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को भी ऑफर मिला लेकिन उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया।

जया किशोरी और जन्नत जुबैर का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जया किशोरी और जन्नत जुबैर ने भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।

Next Story