ऋतिक रोशन की 100 करोड़ क्लब की फिल्मों की लिस्ट

‘वॉर 2’ ने महज 6 दिनों में 100 करोड़ पार कर लिए। जानिए ऋतिक रोशन की वो फिल्में जो पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

वॉर

साल 2019 में रिलीज़ ‘वॉर’ में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे। फिल्म ने 318.01 करोड़ कमाए।

कृष 3

साल 2013 की ये फिल्म ऋतिक, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत स्टारर थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 244.05 करोड़ रहा।

फाइटर

साल 2024 में रिलीज हुई ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ ऋतिक ने शानदार अभिनय किया। कलेक्शन 212.73 करोड़।

बैंग बैंग और सुपर 30

‘बैंग बैंग’ ने 183.03 करोड़ और ‘सुपर 30’ ने 146.94 करोड़ का कलेक्शन किया।

अग्निपथ

साल 2012 में रिलीज़ ‘अग्निपथ’ में ऋतिक के साथ संजय दत्त थे। फिल्म ने 118.20 करोड़ का बिजनेस किया।

काबिल

साल 2017 की फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक ने अंधे लड़के का रोल निभाया। फिल्म का कलेक्शन 104.34 करोड़ रहा।

Next Story