रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म कुली इंडिया और ओवरसीज दोनों जगह धमाल मचा रही है।
रजनीकांत की कुली ने सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग दी और पहले वीकेंड में शानदार कमाई की।
11 दिनों में इंडिया में कुली ने 256.75 करोड़ नेट और 304 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया।
फिल्म ने ओवरसीज में 180 करोड़ कमाए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 484 करोड़ तक पहुंचा।
कुली अब 500 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है और हर दिन नई छलांग मार रही है।
रजनीकांत की कुली ने ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन-1 के 480 करोड़ के रिकॉर्ड को पार कर 484 करोड़ कर दिया।
रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन मुख्य किरदारों में हैं, जबकि आमिर खान का कैमियो भी फिल्म में है।