सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने सुपरस्टारडम हासिल कर लिया था। शाहरुख खान संग डेब्यू ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, लेकिन किस्मत ने उनकी कहानी अधूरी छोड़ दी।
बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही दिव्या भारती ने अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।
फिल्म दीवाना से शाहरुख और दिव्या की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। यही फिल्म शाहरुख के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी।
दिव्या की तुलना श्रीदेवी से की जाने लगी, लेकिन उन्होंने साबित किया कि उनकी पहचान अपनी है और अनोखी है।
महज 18 साल की उम्र में दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी परिवार तक को नहीं थी।
5 अप्रैल 1993 को दिव्या की पाँचवीं मंज़िल से गिरने की घटना पूरे देश के लिए सदमे की खबर बन गई। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है।
सिर्फ दो साल में 21 फ़िल्में करने वाली दिव्या भारती ने स्टारडम छू लिया था, लेकिन उनकी कहानी हमेशा अधूरी रह गई।