38 साल की इलियाना डिक्रूज ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम किया। अब उनका फोकस बच्चों पर है, लेकिन कमबैक के संकेत भी मिल रहे हैं।
इलियाना डिक्रूज ने 2023 में माइकल डोलन से चुपचाप शादी की। 19 जून, 2025 को उनका दूसरा बेटा जन्मा।
इलियाना ने 2006 में तेलुगु फिल्म से डेब्यू किया और रणबीर कपूर की बर्फी में उन्हें खूब प्यार मिला।
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद इलियाना बच्चों पर पूरा ध्यान दे रही हैं और फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं।
इलियाना ने बताया कि बच्चों की देखभाल उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सभी जिम्मेदारियां खुद संभालती हैं।
एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक्टिंग करना मिस करती हैं और पर्दे पर लौटना चाहती हैं, लेकिन सही समय और तैयारी के बाद।
इलियाना का मानना है कि जल्दबाजी में काम करना सही नहीं है। वह मेंटली और फिजिकली तैयार होकर ही स्क्रीन पर लौटेंगी।