ब्रुक हर 16वीं बॉल पर सिक्स मारते हैं, फिन का स्ट्राइक रेट 160; ग्रीन टॉप ऑलराउंडर
ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बैटर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में 17.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा। ग्रीन पहली बार ही IPL में उतरेंगे। ऑक्शन में मुंबई के अलावा भी कई फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ा दांव लगाया था। ग्रीन टॉप ऑर्डर में अटैकिंग
इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक भी पहली बार IPL खेलने उतरेंगे। ऑक्शन में उन्हें SRH टीम ने 13.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। बड़े शॉट खेलने की काबिलियत रखते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने कई तेज पारियां खेलीं।
न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय विकेटकीपर बैटर फिन एलन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन में 80 लाख रुपए की कीमत देकर खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार उनके डेब्यू करने की उम्मीदें हैं।