मथुरा-वृंदावन की भक्ति आपने देखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं वृंदावन को खोजा किसने? और कब? चलिए इस पावन नगरी की अनसुनी कहानी को जानते हैं
मथुरा, यमुना तट पर बसा वो शहर है, जहां श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। इसे पहले मधुवन के नाम से जाना जाता था।
मथुरा से 10 किमी दूर वृंदावन पहले एक घना जंगल था। यहीं कृष्ण ने बचपन के दिन बिताए।
चैतन्य महाप्रभु ने 1515 में वृंदावन को खोजा और अपने शिष्यों को भक्ति प्रचार में लगाया।
वृंदावन को तुलसी का वन भी कहा जाता है। यही वो जगह है जहां श्रीकृष्ण ने गोपियों संग रास रचाया।
वृंदावन में हैं प्रेम मंदिर, राधारमण मंदिर, कृष्ण बलराम मंदिर जैसे कई भक्तिमय स्थल।
ये नगरी सिर्फ देखने की नहीं, महसूस करने की है। हर कोना श्रीकृष्ण की लीला का गवाह है।