दलाई लामा की 90 की उम्र में भी हेल्दी और एक्टिव रहने की खास आदतें!

6 जुलाई को 90 साल के होने जा रहे दलाई लामा आज भी उतने ही शांत, फिट और एक्टिव हैं। अगर आप भी लंबी और हेल्दी जिंदगी चाहते हैं, तो उनके इस रूटीन से लें इंस्पिरेशन!

सुबह 3 बजे उठना – सफलता की शुरुआत!

दलाई लामा हर दिन सुबह 3 बजे उठते हैं। नहाने के बाद 5 बजे तक ध्यान, प्रार्थना और साष्टांग प्रणाम करते हैं – ये उनका दिन भर के लिए मानसिक ऊर्जा तैयार करता है।

रोज़ाना वॉक – फिटनेस का फॉर्मूला

सुबह की प्रार्थना के बाद वे नियमित वॉक करते हैं। बारिश हो तो ट्रेडमिल पर चलते हैं। फिजिकल एक्टिविटी उनके रूटीन का जरूरी हिस्सा है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट – पॉजिटिव शुरुआत

सुबह 5:30 बजे वे दलिया, त्सम्पा (जौ का आटा), ब्रेड और चाय लेते हैं। साथ ही न्यूज भी सुनते हैं ताकि दुनिया से जुड़े रहें।

पढ़ना और साधना – आत्मा का पोषण

सुबह 6 से 9 बजे तक फिर से ध्यान और प्रार्थना करते हैं। 9 बजे के बाद बौद्ध ग्रंथ पढ़ते हैं – उनका दिन आध्यात्मिकता और ज्ञान से भरपूर होता है।

लंच टाइम फिक्स, डिनर स्किप!

दलाई लामा 11:30 बजे शुद्ध शाकाहारी लंच करते हैं और रात का खाना नहीं खाते। यह उनके धर्म और हेल्थ दोनों के लिए ज़रूरी हिस्सा है।

सादा जीवन, स्वस्थ जीवन!

शाम 5 बजे चाय, फिर प्रार्थना और रात 7 बजे सो जाते हैं। यही नियमित और सादा दिनचर्या उन्हें 90 की उम्र में भी ऊर्जावान बनाए रखती है।

Next Story