पेट फूलना, गैस और एसिडिटी की दिक्कत से परेशान हैं? जानिए डॉक्टर जोसेफ के बताए 6 फूड टिप्स, जो देंगे राहत और बनाएं पेट को हेल्दी!
मैदा, प्रोसेस्ड और ऑयली फूड पेट की सूजन, गैस और असंतुलन का बड़ा कारण हैं। फाइबर की कमी भी परेशानी बढ़ाती है।
गैस्ट्रो डॉक्टर के मुताबिक ग्रीक योगर्ट, केफिर ड्रिंक और प्रोबायोटिक चीज़ जैसे फूड पेट को ठंडक देते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
रोजाना फाइबर से भरपूर चीजें जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं। ये पाचन में सुधार लाते हैं और कब्ज भी दूर करते हैं।
ज्यादा अचार, सिरके वाली चीजें और नमक का सेवन गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है। बैलेंस बनाए रखें।
प्रोबायोटिक फूड्स को हेल्दी फैट जैसे अवोकाडो के साथ खाएं। इससे पोषण भी मिलेगा और पेट भी रहेगा हल्का।
सही डाइट और लाइफस्टाइल से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी को दूर किया जा सकता है। हेल्दी पेट से मूड और एनर्जी भी बेहतर रहेगी!