जोड़ों का दर्द: उम्र नहीं, ये हैं असली वजहें

जोड़ों में दर्द सिर्फ बुढ़ापे का मसला नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल भी इसका बड़ा कारण हो सकती है। जानिए क्या हैं मुख्य वजहें।

जोड़ों का दर्द अब जवानों में भी बढ़ा

अब 30-40 साल के लोग भी घुटने, पीठ और कंधों में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। सिर्फ उम्र को दोष देना सही नहीं।

लगातार बैठे रहना है बड़ी वजह

लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना मांसपेशियों को कमजोर करता है और जोड़ों में सूजन व दर्द को बढ़ावा देता है।

गलत खानपान से हड्डियां कमजोर

जंक फूड और पोषण की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है।

बढ़ता वजन जोड़ो पर अतिरिक्त दबाव

वजन बढ़ने से खासकर घुटनों और पीठ पर दबाव बढ़ता है, जो जोड़ों के दर्द को और बढ़ा देता है।

तनाव और नींद की कमी भी जिम्मेदार

तनाव हार्मोन शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और नींद की कमी से शरीर खुद को ठीक नहीं कर पाता, जिससे दर्द बना रहता है।

महिलाओं में हार्मोनल बदलाव भी कारण

मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन कम होने से हड्डियां कमजोर होती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या होती है।

Next Story