20 या 30 की उम्र में सफेद बाल होना अब आम बात हो गई है। लेकिन घबराइए मत, ये देसी उपाय बालों की सफेदी को रोकने और उन्हें फिर से काला करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
आंवले में भरपूर विटामिन C होता है, जो बालों के नेचुरल रंग को बनाए रखने में मदद करता है। इसका तेल या जूस दोनों असरदार हैं।
करी पत्ते को नारियल तेल में उबालकर सिर पर मालिश करें। इससे सफेद बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और नए बाल भी मजबूत होते हैं।
नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और सफेदी धीरे-धीरे घटती है।
भृंगराज तेल को रातभर बालों में लगाएं। ये बालों को पोषण देने के साथ उनकी रंगत भी सुधारता है।
प्याज का रस स्कैल्प में मौजूद एंजाइम को सक्रिय करता है और बालों के पिग्मेंटेशन में सुधार लाता है।
ठंडी काली चाय से बाल धोने से बालों को हल्का प्राकृतिक रंग मिलता है और चमक भी बढ़ती है।