सावन में शिव भक्ति के साथ करें योग, बनें निरोग

सावन आत्मशुद्धि का समय है—शिव की भक्ति के साथ योग और उपवास से पाएं संपूर्ण आरोग्य। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे सावन में सेहत बनाएं संजीवनी।

शिव की भक्ति + योग की शक्ति

सावन शिव आराधना का ही नहीं, शरीर और मन को भी शुद्ध करने का महीना है। योग से पाएं आरोग्य और मन की शांति।

बारिश में क्यों घटती है इम्यूनिटी?

उमस, नमी और वायरल संक्रमण से शरीर कमजोर होता है। इस मौसम में थकान, बीमारियां और एलर्जी बढ़ जाती हैं।

योग बन सकता है आपका कवच

सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, कपालभाति, प्राणायाम और ध्यान से पाचन, फेफड़े, दिमाग और शरीर सबकुछ होगा मजबूत।

सावन में कौन सी बीमारियां बढ़ती हैं?

साइनस, अस्थमा, गले में इंफेक्शन, माइग्रेन और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। सतर्क रहें और खानपान में सावधानी बरतें।

सोमवारी व्रत से मिलती है संजीवनी

फलाहार में खाएं आम, जामुन, केला, नाशपाती। तला-भुना छोड़ें और खूब पानी पिएं। इससे बीपी, शुगर, थायराइड सब रहेगा कंट्रोल।

डिटॉक्स का टाइम है सावन

सुबह गुनगुना पानी, एलोवेरा, आंवला, गिलोय लें। हल्का खाना खाएं और बाहर की चीजों से बचें। ऐसा करें तो सावन देगा आरोग्यता का वरदान!

Next Story