डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने पर सरकार ने शुरू किया रील कॉन्टेस्ट. अपनी कहानी शेयर करें और जीतें नकद पुरस्कार. जानिए कैसे उठाएं इस मौके का फायदा.
सरकार मना रही है डिजिटल इंडिया की 10वीं वर्षगांठ, और इसी मौके पर शुरू हुआ है एक खास रील कॉन्टेस्ट.
A Decade of Digital India नाम से एक रील प्रतियोगिता शुरू की गई है, जो 1 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक चलेगी.
अगर डिजिटल सेवाओं ने आपकी जिंदगी बदली है, तो उसे 1 मिनट की रील में दिखाइए और सरकार को भेजिए.
टॉप 10 को ₹15,000, अगले 25 को ₹10,000 और 50 और लोगों को ₹5,000 का इनाम मिलेगा.
रील पोर्ट्रेट मोड में, MP4 फॉर्मेट में और पूरी तरह ओरिजिनल होनी चाहिए. कोई भी भारतीय भाषा चल सकती है.
अपनी रील https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest पर सबमिट करें और बन जाएं विजेता.