कबूतर की गुटर गूं क्या बताती है? शुभ या अशुभ संकेत

कबूतर की गुटर गूं सिर्फ आवाज नहीं है, यह कई बार भविष्य के संकेत भी देती है. शकुन शास्त्र में इसे शुभ-अशुभ का प्रतीक माना गया है.

गुटर गूं का छुपा हुआ संकेत

कबूतर की आवाज को शकुन शास्त्र में भविष्यवाणी से जोड़ा गया है. यह आने वाले समय के लिए चेतावनी या शुभ संकेत दे सकती है.

सुबह की गुटर गूं है शुभ

अगर सुबह-सुबह कबूतर की गुटर गूं सुनाई दे तो इसे लाभ और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है.

शाम को सुनाई दे तो हो जाएं सतर्क

दिन के चौथे प्रहर यानी शाम के समय कबूतर की गुटर गूं अशुभ मानी जाती है. यह नुकसान या परेशानी का इशारा हो सकता है.

घर में कबूतर का आना है सौभाग्य का संकेत

अगर आपके घर कबूतर बार-बार आते हैं, तो यह सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक होता है.

कबूतर को दाना खिलाना क्यों है जरूरी

कबूतर को दाना देना न सिर्फ पुण्य का काम है, बल्कि इससे गुरु और बुध ग्रह भी मजबूत होते हैं.

घोंसला बनना शुभ नहीं माना जाता

घर में कबूतर का आना शुभ है, लेकिन अगर वह घर में घोंसला बना ले तो यह दुर्भाग्य और समस्याओं का संकेत हो सकता है.

Next Story