अखरोट को यूं ही सुपरफूड नहीं कहा जाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने का सही वक्त और तरीका आपके फायदे को कई गुना बढ़ा सकता है?
रातभर भिगोए हुए अखरोट सुबह खाली पेट खाने से एनर्जी मिलती है और न्यूट्रिएंट्स अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं।
शाम की हल्की भूख में अखरोट फाइबर और गुड फैट से भरपूर हेल्दी ऑप्शन है जो ओवरईटिंग से बचाता है।
अखरोट में मेलाटोनिन होता है जो नींद लाने में मदद करता है। सोने से पहले थोड़े अखरोट ट्राय करें।
रातभर पानी में भिगोए अखरोट से फाइटिक एसिड कम होता है और पाचन बेहतर होता है।
रोजाना 2 से 4 अखरोट खाना पर्याप्त है। ज्यादा मात्रा से बचें क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है।
इन्हें सीधे खाएं या दही, ओट्स और स्मूदी में मिलाकर स्वाद के साथ हेल्थ भी पाएं।