सावन शिवरात्रि 2025: तिथि, पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

सावन माह की शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और रातभर शिव पूजा करते हैं। जानिए 2025 में कब है सावन शिवरात्रि और पूजा का शुभ समय।

सावन शिवरात्रि का महत्व

सावन की शिवरात्रि को भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इसका फल महाशिवरात्रि जितना ही शुभ होता है।

कब है सावन शिवरात्रि 2025 में

इस साल सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन सावन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को पड़ता है।

चतुर्दशी तिथि का समय

चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 4 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 24 जुलाई रात 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

रात्रि पूजन का महत्व

शिवरात्रि पर रात्रि में चार प्रहर की पूजा की जाती है। प्रत्येक प्रहर में जलाभिषेक और मंत्र जाप का विशेष फल मिलता है।

सावन में शिव की पूजा का लाभ

सावन में शिव पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यह समय शिव भक्ति के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

क्या करें इस दिन

रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पण, शिव मंत्र जाप और व्रत इस दिन बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सच्चे मन से की गई पूजा जल्दी फल देती है।

Next Story