अंतरिक्ष में मिला एक रहस्यमयी ग्रह जो हीरे-ग्रेफाइट से बना हो सकता है. तापमान इतना ज्यादा कि वहां सब कुछ लावा बन चुका है. जानिए 55 कैन्क्री ई ग्रह के बारे में वो बातें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
नासा ने खोजा ऐसा ग्रह जो कार्बन की मोटी परतों से बना है. इसमें हीरे और ग्रेफाइट की भरमार हो सकती है।
55 कैन्क्री ई नाम का यह ग्रह पृथ्वी से पांच गुना बड़ा है और 41 लाइट ईयर दूर स्थित है।
यह ग्रह अपने तारे के बेहद करीब है और सिर्फ 17 घंटों में अपनी कक्षा का एक राउंड पूरा कर लेता है।
तारे से नजदीकी के कारण इसका तापमान इतना अधिक है कि पूरा ग्रह पिघले लावे में तब्दील हो जाता है।
अत्यधिक गर्मी और अलग वातावरण के कारण यहां जीवन की संभावनाएं लगभग ना के बराबर हैं।
वैज्ञानिक मानते हैं कि इस ग्रह के तत्वों का भविष्य में उपयोग किया जा सकता है, जिससे अंतरिक्ष की दुनिया में नई दिशा मिल सकती है।