सावन का पवित्र महीना अब खत्म होने को है। अगर आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से जूझ रहे हैं, तो 9 अगस्त से पहले शमी का पौधा घर पर जरूर लगाएं। ये उपाय बदल सकता है भाग्य।
सावन 11 जुलाई से शुरू हुआ और 9 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इससे पहले शमी का पौधा लगाकर शनि दोष से पाएं राहत।
शमी का पौधा भगवान शिव और शनि देव दोनों को पसंद है। इसे लगाना दोनों की कृपा पाने का आसान उपाय माना गया है।
मेष, कुंभ, मीन पर साढ़ेसाती और सिंह, धनु पर ढैय्या चल रही है। इन राशियों के जातक जरूर अपनाएं ये उपाय।
शनिवार, शनि जयंती, अमावस्या या शनि प्रदोष जैसे दिन शमी पौधा लगाना बेहद शुभ होता है।
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ फल देता है और नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है।
शमी के पौधे की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दोष कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।