AI स्टार्टअप Manus ने Wide Research नाम से एक क्रांतिकारी मल्टी-एजेंट टूल लॉन्च किया है जो भारी रिसर्च टास्क को मिनटों में पूरा कर सकता है. जानिए क्या है इसकी खासियत।
31 जुलाई को Manus ने अपना नया AI टूल Wide Research लॉन्च किया, जो एक साथ सैकड़ों एजेंट्स से रिसर्च करवाता है।
यह टूल OpenAI के Deep Research और Google के Deep Think जैसी सेवाओं को सीधी चुनौती देता है।
यह टूल एक साथ 100+ AI एजेंट्स को लगाकर MBA, Fortune 500 या प्रोडक्ट कम्पैरिजन जैसी स्टडी तेजी से करता है।
यह हाई-परफॉर्मेंस वर्चुअलाइजेशन और जनरलिस्ट एजेंट आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिससे काम तेज और लचीला होता है।
डेमो में एक साथ 100 स्नीकर्स का डेटा और 50 पोस्टर डिज़ाइन मिनटों में तैयार कर दिए गए।
Wide Research फिलहाल सिर्फ Pro यूज़र्स के लिए है, लेकिन जल्द ही बाकी टियर पर भी रोलआउट की तैयारी है।