Asha Sharma Dies: इंडस्ट्री में शोक की लहर! मशहूर एक्ट्रेस Aasha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

Asha Sharma Dies: इंडस्ट्री में शोक की लहर! मशहूर एक्ट्रेस Aasha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, Aasha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निध हिंदी न्यूज़

टीवी शो और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री आशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका निधन रविवार, 25 अगस्त को हुआ। इस दुखद खबर की पुष्टि सोशल मीडिया पर दी है। आशा शर्मा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

New Delhi: टीवी और बॉलीवुड फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा शर्मा का रविवार को निधन हो गया। आदिपुरुष समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं इस अदाकारा के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशा ने कुमकुम भाग्य टीवी शो में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आशा के निधन की जानकारी CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

फिल्म 'आदिपुरुष' में आई नजर

Asha Sharma Dies: इंडस्ट्री में शोक की लहर! मशहूर एक्ट्रेस Aasha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

अभिनेत्री के निधन पर एक्ट्रेस टीना घई ने कहा कि, "वह पिछले साल 'आदिपुरुष' में नजर आई थीं। इस फिल्म की रिलीज के बाद से वह लगभग चार बार गिरी थीं। वह पिछले साल अप्रैल से बेड पर थीं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्हें ऐसा कोई रोल चाहिए, जिसमें उन्हें बेड पर रहना पड़े।"

लोकप्रिय टीवी शो में किया था काम

आशा ने पर्दे पर टीवी शो के साथ-साथ कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। विशेष रूप से, आशा को एक मां और दादी के किरदारों के लिए दर्शकों के बीच खूब पहचान मिली है। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'एक और महाभारत' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम किया है।

Asha Sharma Dies: इंडस्ट्री में शोक की लहर! मशहूर एक्ट्रेस Aasha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

'दो दिशाएं' फिल्म में किया था काम

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'दो दिशाएं' में भी आशा शर्मा ने काम किया था। इसके अलावा मुझे कुछ कहना है, प्यार तो होना ही था और हम तुम्हारे हैं सनम भी शामिल हैं। बता दें, आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में वॉयसओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने 35 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

 

 

Leave a comment