चेहरे पर पेशाब करने से भड़के आदिवासी, किया जमकर आंदोलन

चेहरे पर पेशाब करने से भड़के आदिवासी, किया जमकर आंदोलन
Last Updated: 19 जुलाई 2023

आंध्र प्रदेश में एक ऐसा घिनोना मामला सामने आया हैं जिसमें एक युवक के ऊपर कुछ लड़को ने हमला करके उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया | जानकारी के मुताबिक युवक एक आदिवासी है | बुधवार को सोशल मीडिया के ऊपर यह शर्मनाक हरकत का वीडियो लीक हुआ, जो घटना करीब एक महीने पहले की बताई जा रही है | आरोपी और अपराध कर्त्ता के बीच कुछ निजी मामलो को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई |

मध्य प्रदेश में भी हुई थी ऐसी ही घटना 

ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश में भी घटी थी, जहां एक शख्स ने आदिवासी मजदूर पर पेशाब कर दिया | उसके बाद, सभी आदिवासियों ने इसके खिलाफ आंदोलन किया और समुदाय के लोगो ने कहा यह हमारे धर्म का अपमान है। मध्य प्रदेश की घटना के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और कई नागरिक समाज संगठनों ने कार्रवाई की मांग भी की।

क्या था पूरा मामला ?

लगभग एक महीने पहले, नौ युवकों के एक समूह ने नवीन नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में नवीन खून से लथपथ दिख रहा था और जिन्होंने उसपर हमला किया था उनसे वह उसे छोड़ने की गुहार मांग रहा था, लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा था। कुछ हमलावरों ने नवीन के चेहरे पर पेशाब किया और उसे पीने के लिए भी कहा।

Leave a comment
 

Latest News