Lok Sabha Election 2024: सूरत के बाद मध्यप्रदेश की इन सीटों पर भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ, खुश हो रहे हैं भाजपाई

Lok Sabha Election 2024: सूरत के बाद मध्यप्रदेश की इन सीटों पर भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ, खुश हो रहे हैं भाजपाई
Last Updated: 29 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में दो चरण के मतदान संपन्न हो गए। लेकिन अभी पांच चरणों के चुनाव शेष है। भारतीय जनता पार्टी बिना वोटिंग के एक लोकसभा सीट अपने नाम कर चुकी है और दो पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से भाजपाई बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले ही मध्‍यप्रदेश की इंदौर और खजुराहो सीट पर कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने सूरत लोकसभा की सीट को निर्विरोध जीत लिया है। लोकसभा जैसे बड़े चुनाव में बिना मतदान के कोई प्रत्याशी जीत जाए, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, लेकिन लोकसभा 2024 के चुनाव में मध्य प्रदेश की तीन और सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही हैं क्योकि उन्हें दोनों ही सीट पर टक्कर देने वाला विपक्ष में कोई भी नहीं हैं।

इंदौर सीट से आखरी दिन उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्‍यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से नाम वापस लेने के आखिरी दिन कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कुमार कांति बम ने अपना नाम वापस ले लिया और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को यह दूसरा झटका तब लगा, जब मोती सिंह पटेल का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

बताया कि मोती कुमार सिंह पटेल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। बम के नाम वापस लेने के कुछ देर बाद कांग्रेस मोती सिंह पटेल का समर्थन करने के बारे में सोच रही थी, तभी उनका पर्चा खारिज होने की खबर सबके सामने आ गई। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार  शंकर लालवानी के सामने टक्कर देने वाला कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा हैं।

सूरत में भाजपा की निर्विरोध जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के चुनाव पुरे भी नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी की जीत शुरू भी हो गई. सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार दलाल ने बिना चुनाव के निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुमार कुंभानी का फॉर्म किसी कारण वश रद्द हो गया। तथा बाकी निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इस प्रकार चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार दलाल के अलावा कोई प्रत्याशी मैदान में नजर नहीं आ रहा था तो चुनाव आयोग ने उन्हें निर्विरोध विजय घोषित कर दिया, जबकि सूरत लोकसभा सीट पर मतदान 7 मई को होने वाले थे।

खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा

सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट कांग्रेस ने गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई थी, लेकिन यहां पर सपा प्रत्याशी का नामांकन किसी कारणवश रद्द हो गया। इस तरह भारतीय जनता पार्टी की राह आसान हो गई है। यहां से भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को मैदान में उतारा हैं। बताया कि सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद INDI गठबंधन ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी पूर्व आईएएस आरबी कुमार प्रजापति को अपना समर्थन दिया, लेकिन यह केवल खानापूर्ति जैसा लग रहा हैं। खजुराहो लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हो संपन्न हो गई थी।

Leave a comment