Haryana politics News: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी कांग्रेस का थामा हाथ, सैनी ने भाजपा को छोड़ने के बाद पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी जानकारी

Haryana politics News: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी कांग्रेस का थामा हाथ, सैनी ने भाजपा को छोड़ने के बाद पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 13 मई 2024

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होने में दो सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल चल रही हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को झटका देते हुए कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद कैलाशो देवी सैनी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।

रोहतक: कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से पीछा छुड़ाकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। कैलाशो सैनी ने रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की शपथ ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कैलाशो सैनी ने Subkuz.com के पत्रकार से बातचीत के दौरान भाजपा पर बरसते हुए कहां कि भाजपा पार्टी में कोई भी नेता खुल के आवाज नहीं उठा सकते और यदि कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती हैं।

कैलाशो सैनी ने भाजपा पर लगाया आरोप

कैलाशो सैनी ने मिडिया के सामने कहां कि भारतीय जनता पार्टी जनता की बात नहीं सुनती है। पार्टी में संविधान को बदलने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। लेाकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। भजपा सरकार में किसानों पर लाठियां बरसाई गईं। अब जनता खुद क लिए चुनाव लड़ रही है और अपने हित के लिए स्वयं लड़ाई लड़ रही है। ओबीसी और सैनी समाज की नेता कैलाशो ने कहां कि वह काफी समय से कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सोच रही थी। आज जनता और पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर उम्मीद के साथ देख रहे हैं। कांग्रेस जैसी लोकतांत्रिक पार्टी और हुड्डा जैसा ईमानदार नेतृत्व और किसी भी पार्टी में नहीं मिलेगा।

भाजपा जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है - कैलाशो सैनी

कैलाशो सैनी ने कहां कि कांग्रेस दुनिया की सबसे बेहतर पार्टी है. यहां पर जनता की समस्या की सुनवाई होती है और लोकतंत्र यहां विराजमान है। भाजपा में भ्रष्टाचार होने की बात कहते हुए उन्होंने कहां कि कांग्रेस का पुराण और सबसे छोटा कार्यालय आज भी संचालित है, लेकिन भारतीय जानत पार्टी ने आलीशान और आरामदायक कार्यालय बनाया हैं।

भारतीय जनता पार्टी आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर अपना घर बना रही है। सैनी ने कहां कि मैं भाजपा में जनता की आवाज किसानों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने के लिए भाजपा में गई थी। लेकिन वहां पर सभी को मेरी आवाज बुरी लगी। मुझे पार्टी की नहीं जनता की आवाज सुननी है। अपने सभी समर्थकों के साथ कैलाशो सैनी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सैनी ने कहां कि लोकसभा चुनाव 2024 और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News