Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस को मिली सात सीट, जानें कौनसी सीट पर कौनसी पार्टी रही विजेता

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस को मिली सात सीट, जानें कौनसी सीट पर कौनसी पार्टी रही विजेता
Last Updated: 05 जून 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की कुल 13 सीटों पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, जिसने कुल 7 सीट पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

पंजाब: लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की कुल 13 सीटों पर मंगलवार (4 जून) को मतगणना संपन्न हो गई है. यहां से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई, जिसने कुल 7 सीट पर जीत हासिल की हैं. आम आदमी पार्टी ने मात्र 3 सीटें जीती। पंजाब की 13 सीटों के अलावा चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर मनीष कुमार तिवारी ने जीत हासिल की हैं। 

गुरदासपुर लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरदासपुर सीट पर शानदार जीत हासिल की हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को 82,861 वोट से करारी मात दी. सुखजिंदर सिंह को चुनाव में कुल 3,64,043 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के दिनेश सिंह को 2,81,182 वोट ही मिले. इस सीट पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।

लुधियाना लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय सीट से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है. उन्हें कुल मतदान में से 3,22,224 वोट मिले और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को 20,942 वोट से मात दी. रवनीत सिंह को चुनाव में कुल 3,01,282 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।

होशियारपुर लोकसभा सीट

पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने विजय प्राप्त की है, जिन्हें कुल मतदान में से  3,03,859 वोट मिले हैं. उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर को 44,111 वोट से परास्त किया। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा हैं।

आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव 2024 में आनंदपुर साहिब संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग ने शानदार जीत हासिल की हैं, जिन्हें 3,13,217 वोट प्राप्त हुए. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला को 10,846 वोटों से परास्त किया। विजय ने 3,02,371 वोट हसिल किए. इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही।

बठिंडा लोकसभा सीट

पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने विजय हासिल कर ली है. उन्हें कुल मतदान में से 3,76,558 वोट प्राप्त हुए. हरसिमरत कौर ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह को 49,656 वोट के अंतराल से हराया है. बता दें कि गुरमीत सिंह को कुल मतदान में से 3,26,902 वोट मिले।

फिरोजपुर लोकसभा सीट

फिरोजपुर सीट पर कांग्रेस के शेर सिंह ने कम अंतराल से जीत हासिल की. शेर सिंह को कुल मतदान में से 2,66,626 वोट मिले हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह काका को मात्र 3242 वोट से हराया है. जगदीप सिंह को कुल मतदान में से 2,63,384 वोट मिले हैं।

अमृतसर लोकसभा सीट

पंजाब के अमृतसर संसदीय सीट से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने बड़ी जीत हासिल कर ली है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल को 40,301 वोट से परास्त कर दिया। गुरजीत सिंह को कुल मतदान में से 2,55,181 वोट मिले हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू  2,07,205 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रही।

अन्य सीटों पर विजेता उम्मीदवार

पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी, संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अमर सिंह, जलंधर लोकसभा सीट से चरणजीत सिंह चन्नी, राजधानी चंडीगढ़ संसदीय सीट से  कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने जीत हासिल की हैं।

Leave a comment
 

Latest News