Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री धामी सहित नए चेहरों ने दिखाया चुनाव प्रचार में दम, कांग्रेस ने जीत के लिए मैदान मे लगाया पूरा जोर, पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री धामी सहित नए चेहरों ने दिखाया चुनाव प्रचार में दम, कांग्रेस ने जीत के लिए मैदान मे लगाया पूरा जोर, पढ़ें पूरी खबर
Last Updated: 01 जून 2024

उत्तराखंड में सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार भट्ट के नेतृत्व में लोकसभा का यह पहला चुनाव था। कांग्रेस ने जीत हासिल करने के लिए इस बार पूरा जोर लगा दिया।

देहरादून: लोकसभा की पांच सीटों वाले उत्तराखंड में मतदान पहले चरण में हो गए थे. इसलिए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने के लिए बहुत कम समय मिला था, लेकिन इस दौरान भी स्टार प्रचारक में प्रदेश के नए चेहरों काफी छाप छोड़ी। मौजूदा सरकार की बात करें तो मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार भट्ट के नेतृत्व में यह पहला लोकसभा चुनाव था। मुख्यमंत्री धामी तो चुनाव की घोषणा होने से काफी पहले ही मैदान में डट गए। दो माह के भीतर उन्होंने राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 109 जनसभाएं व रोड शो किए थे।

अध्यक्ष महेंद्र कुमार भट्ट ने संभाला प्रचार का जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार भट्ट ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्य रूप से उन 24 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली, जिनमें पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को असफलता प्राप्त हुई। विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन कुमार माहरा के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में यह पहला चुनाव लड़ा है। वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में सभी सीटों पर अपनी भूमिका निभाई। माहरा ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तक़रीबन तीन-तीन दिन बिताए और 60 से ज्यादा जनसभा और रैलियों को संबोधित किया। भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं की मेहनत का प्रतिफल चार जून का सामने आएगा।

धामी ने उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों में भी संभाला मोर्चा

Subkuz.com ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इस लोकसभा चुनाव में एक बड़े चेहरे के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री धामी राज्य में प्रचार के लिए सक्रिय हो गए थे। उन्होंने सभी जिलों में मातृशक्ति वंदन कार्यक्रमों से चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया, जिनमें काफी भीड़ भी उमड़ी। चुनाव की घोषणा होने पर भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया। मुख्यमंत्री जी रैलियों, सभाओं व रोड शो में काफी सक्रिय रहे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने 42 कार्यक्रम किए, जबकि मुख्यमंत्री ने अकेले ही 68 कार्यक्रम कर डालें। तमाम ऐतिहासिक निर्णयों के चलते पार्टी ने उन्हें अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए भेजा। राज्य में 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद सीएम धामी जी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी बखूभी निभाई।

कांग्रेस के लिए करन माहरा रहे सक्रिय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व विधायक करन कुमार माहरा ने बतौर स्टार प्रचारक के रूप में अपनी जिम्मेदारी सहजता से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। माहरा के नेतृत्व में पार्टी का यह पहला लोकसभा का चुनाव था। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही माहरा ने पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने म जुट गए। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर रैली, यात्राएं और रोड शो किए। इस दौरान उनके निशाने पर प्रदेश व केंद्र की सरकार थी। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए हर क्षेत्र में तीन-तीन दिन का तक कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करने में जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने पांचों लोकसभा क्षेत्रों में 60 से भी अधिक सभा और रैलियों के माध्यम से जनता को संबोधित किया।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News