Uttrakhand Weather News: दून में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी, लू के थपेड़ो से लोगों का हाल बेहाल, चार जिलों के लिए राहत की उम्मीद

Uttrakhand Weather News: दून में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी, लू के थपेड़ो से लोगों का हाल बेहाल, चार जिलों के लिए राहत की उम्मीद
Last Updated: 17 जून 2024

उत्तराखंड मैदानी क्षेत्रों में भयंकर गर्मी से अभी भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं रही हैं। दून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़कीऔर ऊधम सिंह नगर में भयंकर गर्मी का प्रकोप पिछले एक पखवाड़े से जारी है। शनिवार को दून का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में रविवार को भी लू चलने की यलो चेतावनी जारी की हैं।

देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में भयंकर गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बताया कि शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में दून के ताममान में मात्र 0.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली सी गिरावट हुई। दिन में झुलसाने वाली गर्मी के साथ लू और रात को उमस लोगों का हाल बेहाल कर रही है। दून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और ऊधम सिंह नगर में भयंकर गर्मी का प्रकोप पिछले एक पखवाड़े से जारी है। मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए Subkuz.com को बताया कि सोमवार और मंगलवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना हैं।

तापमान में आई मामूली गिरावट

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दून का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक शताब्दी से भी अधिक समय के बाद आल टाइम रिकार्ड की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन हल्की हवाएं चलने से पारे में 24 घंटे के दौरान एक डिग्री से कम की गिरावट देखने को मिली। शनिवार को ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ-नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में रविवार को मौसम शुष्क बना रहने का अंदेशा है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की नरसत होने का अनुमान जारी किया गया हैं। मैदानी क्षेत्रों में रविवार को भी लू चलने आसार हैं। विभाग ने सोमवार और मंगलवार से मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई हैं। जिसके प्रभाव से तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती हैं।

पांच प्रमुख शहरों का शनिवार का तापमान

शहर        अधिकतम       न्यूनतम

देहरादून     42.4        26.9   डिग्री सेल्सियस

पंतनगर     40.8         28.4   डिग्री सेल्सियस

मुक्तेश्वर     29.9        17.8    डिग्री सेल्सियस

नई टिहरी  31.2         20.6    डिग्री सेल्सियस

अल्मोड़ा    38.1         22.3    डिग्री सेल्सियस

Leave a comment