महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द होने वाले हैं घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर दिनांक और समय देखें

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द होने वाले हैं घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर दिनांक और समय देखें
Last Updated: 09 मई 2024

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही महाराष्ट्र SSC और HSC के परिणाम की तारीख और समय का एलान करेगा। अभ्यर्थियों को परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) द्वारा जल्द ही SSC और HSC रिजल्ट 2024 की घोषणा करने की उम्मीद है। महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) और सेकेंडरी (कक्षा 10) की परीक्षाएं  क्रमशः 20 फरवरी और 19 मार्च, 2024 और 1 और 26 मार्च, 2024 को आयोजित की गईं थी। बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

बोर्ड परिणामों का जल्द होगा एलान

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम (MSBSHSE HSC Result 2024) की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान 10 मई तक कर सकता है। वहीं, 10वीं बोर्ड का नतीजा (MSBSHSE SSC Result 2024) अगले सप्ताह के मध्य तक करने का एलान किया जा सकता है। इसी क्रम में आशंका है कि MSBSHSE द्वारा दोनों ही परिणामों को जारी किए जाने की तारीखों (Maharashtra Board 10th 12th Result 2024 Dates) का ऐलान किसी भी समय किया जा सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक अपडेट

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं Result , 2024 की तारीखों से सम्बन्धित Update को MSBSHSE आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in पर जारी करेगा। ऐसे में अभ्यार्थी अपनी सम्बन्धित कक्षा के परिणाम की तारीख और समय (Date and Time) की जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।

स्टूडेंट्स को ध्यान रहे कि निर्धारित तारीख और समय पर घोषणा के बाद परिणाम (MSBSHSE HSC SSC Result 2024) और विषयरवार प्राप्तांक (Mark Sheet) जानने के लिए लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर एक्टिव किए जाएंगे। अभ्यार्थी (Students) अपनी कक्षा के परिणाम उपलब्ध लिंक पर Click करके और फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर Submit  करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

 

Leave a comment
 

Latest News