राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 से:309 केंद्रों पर 52863 विद्यार्थी देंगे परीक्षा;जिला मुख्यालय पहुंचे एग्जाम के पेपर

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 से:309 केंद्रों पर 52863 विद्यार्थी देंगे परीक्षा;जिला मुख्यालय पहुंचे एग्जाम के पेपर
Last Updated: 09 मई 2023

माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से 12वीं बाेर्ड की एग्जाम 9 मार्च और 10वीं बाेर्ड की एग्जाम 16 मार्च से शुरू हाे रही है। एग्जाम के पेपर जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। सीकर जिले में  एग्जाम के लिए 309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिला मुख्यालय पर 8 मार्च से कंट्राेल रूम शुरू हाे जाएगा। वहीं आरबीएसई राजस्थान अजमेर में कंट्राेल रूम 4 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक चाैबीस घंटे चालू रहेगा। सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।

एग्जाम सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक आयाेजित किया जाएगा। 12वीं में 52863 परीक्षार्थी और 10वीं में 48003 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 309 परीक्षा केंद्रों में से 292 परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलाें में और 17 निजी स्कूलाें में बनाए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा सीकर के डीईओ शीशराम कुल्हरी व एडीईओ हरदयालसिंह फगेड़िया ने बताया कि 5 मार्च काे सुबह 9 बजे से 10वीं व 12वीं बाेर्ड पेपर एसके स्कूल से वितरित किए जाएंगे और संबंधित थाना क्षेत्र में सुरक्षित रखे जाएंगे।

जिला मुख्यालय स्थित माध्यमिक शिक्षा सीकर में बाेर्ड परीक्षाओं के लिए कंट्राेल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच उड़नदस्ते लगाए जाएंगे। सभी केंद्राें पर केंद्राधीक्षक और अतिरिक्त केंद्राधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है।

Leave a comment