IMD Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, बरेली में झमाझम बारिश का दौर होगा शुरू, मानसून को लेकर मौसम विभाग का ताजा अनुमान

IMD Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, बरेली में झमाझम बारिश का दौर होगा शुरू, मानसून को लेकर मौसम विभाग का ताजा अनुमान
Last Updated: 24 जून 2024

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आने वाले मानसून की अनुमानित तारीख की घोषणा कर दी हैं। बताया कि बरेली में सोमवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। शनिवार को दोपहर में छुटपुट वर्षा के बाद कल से मानसून का आरंभ होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही प्रचंड गर्मी से भी राहत मिलेगी।

बरेली: देश के अधिकतर हिस्सों में पद रही तेज गर्मी से अब राहत मिलने वाली हैं। शनिवार सुबह से छाए काले बादलों के बाद दोपहर में छुटपुट बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि उमस की वजह से शरीर में चिपचिपाहट शुरू होने लगी। शनिवार सुबह से आसमान में काली घटाएं छाने और हल्की ठंडी हवा से कई दिनों के बाद लोगों को सुकून मिला। दोपहर बाद बादलों का रंग गहरा होते ही अचानक से बारिश शुरू हो गई। करीब 20-25 मिनट हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।

बताया कि बारिश के कारण एक दिन में करीब 2.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई और तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। बरेली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था।

अब शुरू होगा तेज बारिश का दौर

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार शर्मा ने Subkuz.com के माध्यम से बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्णतया खत्म हो गया है। पुरवाई हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल चूका है। जिस वजह से अभी हल्की छुटपुट बारिश हो रही है, लेकिन सोमवार (24 अप्रेल) से मौसम विभाग ने मानसून सक्रिय होने का अनुमान जताया है। जिसके बाद आने वाले करीब पांच-छह दिनों तक लगातार तेज वर्षा का दौर शुरू हो सकता हैं। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली हैं। इसके अलावा हवा में ठंडक होने से गर्मी से भी राहत मिली हैं।

Leave a comment