Bihar Weather News: बिहार में बिगड़ेगा मौसम, बांग्लादेश की सीमा से आज टकराएगा रेमल चक्रवाती तूफान, इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

Bihar Weather News: बिहार में बिगड़ेगा मौसम, बांग्लादेश की सीमा से आज टकराएगा रेमल चक्रवाती तूफान, इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
Last Updated: 26 मई 2024

बांग्लादेश से रेमल चक्रवाती तूफान रविवार को टकराएगा। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के पूर्वी भागों के कई जिलों में मेघ गर्जना के साथ आंधी-बरसात की चेतावनी जारी की गई हैं।

पटना: बंगाल की खाड़ी में उठा भयंकर तूफान रविवार (२६ मई) की रात बांग्लादेश के तटीय इलाके से टकराएगा। इसका प्रभाव राज्य के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया कि वर्तमान समय में रेमल चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग से बांग्लादेश की ओर आ रहा हैं।

मौसम विभाग के अधिकारी ने Subkuz.com को जानकारी देते हुए बताया कि तूफान के कारण प्रदेश के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवा चलने के साथ तेज वर्षा भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को प्रचंड गर्मी से प्रदेश का अधिकांश भाग आग उगल रहा था। शनिवार को बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान आंका गया। बक्सर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांका में राज्य में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी पुरे राज्य में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया हैं।

राजधानी में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने

ये भी पढ़ें:-

जानकारी के अनुसार राजधानी समेत पूरे प्रदेश का वातावरण दो-तीन से  काफी गर्म है। शनिवार को सुबह सूरज निकलने से साथ ही से तीखी धूप एवं उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर के समय गर्म हवा के कारण सड़कों पर चलने पर समय ऐसा लग रहा था कि बदन झुलस रहा है। इस तेज गर्मी का असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखाई दिया। जिन सड़को पर दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, वहां इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ था। दिन में राजधानी के बाजारों में भी लोगों की काफी कम भीड़ रही। शाम के समय सूर्यास्त के बाद भी हवा गर्म ही चल रही थी।

मानसून समय पर आने की उम्मीद

मौसम विज्ञानियों ने मिडिया को बताया कि इस वर्ष निर्धारित समय पर ही राज्य में मानसून का आगाज होगा। सामान्यत: राज्य में मानसून का आगमन 14-15 को होता है। इस वर्ष राज्य में मानसून की अच्छी वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है। प्राय: राज्य में एक हजार मिलीमीटर तक वर्षा होती है। वर्तमान में प्री-मानसून का दौर शुरू होने वाला है। इस समय भी प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी और वर्षा हो सकती हैं।

 

Leave a comment