Hariyana Election 2024: भाजपा नेता मनोहर लाल ने सैलजा को दी जन्मदिन की बधाई, क्या हो सकता राजनीति में खेला? जानिए...

Hariyana Election 2024: भाजपा नेता मनोहर लाल ने सैलजा को दी जन्मदिन की बधाई, क्या हो सकता राजनीति में खेला? जानिए...
Last Updated: 2 घंटा पहले

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच भाजपा कांग्रेस पर दलितों के खिलाफ होने और कुमारी सैलजा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सक्रिय है। वहीं, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव (हरियाणा चुनाव 2024) के बीच कांग्रेस अंदरूनी मतभेदों से ग्रसित नजर रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस दलित नेता कुमारी सैलजा को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव भी दे दिया हैं।

 सैलजा कांग्रेस से कर रही किनारा - मनोहर लाल

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को लेकर नाराजगी की खबरें सामने रही हैं। भाजपा बार-बार यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सैलजा को किनारे कर रही है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैलजा को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया है। हालांकि, सैलजा ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी नसों में कांग्रेस का खून बहता है। सैलजा ने यह भी कहा कि उन्हें किसी से नसीहत की आवश्यकता नहीं हैं।

सैलजा के इस बयान के बावजूद मनोहर लाल के दिल में उनके प्रति कोई कड़वापन नहीं दिखाई दे रहा है। आज उन्होंने सिरसा सांसद के बारे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। वास्तव में, मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सैलजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 मनोहर लाल ने लिखा - 'बहन कुमारी सैलजा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई'

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बहन कुमारी सैलजा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जीवन में नित नए आयामों को प्राप्त करें, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उनके इस पोस्ट के बाद से लोगों को लग रहा है कि सैलजा और भाजपा के बीच बात चल रही है और सिरसा सांसद कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि मनोहर लाल के इस पोस्ट के नीचे लोग इसी तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने पोस्ट के नीचे लिखा कि लगता है बात पक्की हो चुकी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लगभग बात पक्की हो चुकी हैं।

 

Leave a comment