Jharkhand Weather News: पंद्रह दिन बाद लुढ़का रांची का तापमान, इन दो जिलों में लू का कहर जारी; बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Jharkhand Weather News: पंद्रह दिन बाद लुढ़का रांची का तापमान, इन दो जिलों में लू का कहर जारी; बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Last Updated: 17 जून 2024

झारखंड में पिछले पंद्रह दिन से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश और आंधी चली।

रांची: प्रदेश में पिछले एक महीन से लू चलने के कारण परेशान लोगों को रविवार की शाम कुछ स्थानों पर मौसम की नरमी से आंशिक कुछ राहत मिली। हालांकि पलामू, गोड्डा, धनबाद, रामगढ़, चतरा और बोकारो समेत अन्य कई जिलों में लोग गर्मी और लू से परेशान दिखे। इन स्थानों का तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम 44.6 डिग्री तापमान डाल्टनगंज का रहा। तथा सबसे कम न्यूनतम 24.1 डिग्री तापमान चाईबासा का दर्ज किया गया। राज्य में रविवार को कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई।

पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए Subkuz.com को बताया कि रांची में 17 जून से 22 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की वरसात भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज चेतावनी जारी की  है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई हैं विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट भी जारी किया हैं।

रविवार को ऐसा रहा प्रदेश का तापमान

* रांची - 39.2 डिग्री सेल्सियस

* डाल्टनगंज - 44.3 डिग्री सेल्सियस

* जमशेदपुर - 39.7 डिग्री सेल्सियस

* बोकारो - 42.3 डिग्री सेल्सियस

* चतरा - 41.8 डिग्री सेल्सियस

* देवघर - 42.2 डिग्री सेल्सियस

* धनबाद - 40.4 डिग्री सेल्सियस

* गढ़वा - 41.5 डिग्री सेल्सियस

* गिरिडीह - 42.7 डिग्री सेल्सियस

* गोड्डा - 42.1 डिग्री सेल्सियस

* गुमला - 39.5 डिग्री सेल्सियस

* पाकुड़ - 37.1 डिग्री सेल्सियस

* साहिबगंज - 35.4 डिग्री सेल्सियस

* हजारीबाग - 41.5 डिग्री सेल्सियस

* जामताड़ा - 41.2 डिग्री सेल्सियस

* खूंटी - 36.1 डिग्री सेल्सियस

* लातेहार - 41.7 डिग्री सेल्सियस

* रामगढ़ - 42.7 डिग्री सेल्सियस

* सरायकेला खरसावां - 39.2 डिग्री सेल्सियस

* सिमडेगा - 33.7 डिग्री सेल्सियस

* पश्चिमी सिंहभूम - 33.5 डिग्री सेल्सियस

 

Leave a comment