लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने अनुराग ठाकुर को फिर से उतारा मैदान में, हमीरपुर की जनता के दिलों पर करते है राज

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने अनुराग ठाकुर को फिर से उतारा मैदान में, हमीरपुर की जनता के दिलों पर करते है राज
Last Updated: 17 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रत्याशी के नाम की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में हमीरपुर सांसद सीट पर एक बार फिर से अनुराग ठाकुर पर दांव खेला है. क्योकि अनुराग ठाकुर को हमीरपुर की जनता बहुत पसंद करती हैं।

हमीरपुर: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर सांसद सीट से अनुराग कुमार ठाकुर को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है. अनुराग ठाकुर साल 2008 में पहली बार हमीरपुर संसदीय उपचुनाव में सांसद बने थे। इस सीट पर भाजपा 1998 से निरंतर (लगातार) विजय रथ पर सवार है. सुरेश कुमार चन्देल और अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम धूमल ठाकुर यहां से सांसद रह चुके हैं।

हमीरपुर की जनता से है बहुत लगाव

जानकारी के अनुसार अनुराग कुमार सिंह ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री है. वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र से चतुर्थ बार संसदीय सदस्य  रहे है. उन्होंने सबसे पहले 31 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कामकाज किया है. संसद के अंदर भीतर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य (Work) किया हैं।

बताया गया है कि 16वीं लोकसभा के दौरान मुख्य सचेतक के रूप में पदस्त (नियुक्त) किया गया और यह पदभार संभालने के मामले में सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation- WTO) की संसदीय समिति और संचालन समिति में भी भारत का पार्टिसपेंड (प्रतिनिधित्व) किया।

सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट पद पर अधिकारी

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग सिंह ठाकुर साल 2016 में 124 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट के पद पर अधिकारी के पद पर सलेक्ट हुए और पद ग्रहण किया था. उसके बाद वो भाजपा के सांसद बन गए। उन्हें 2021 में कैप्टन के पद पर बढ़ोतरी (पदोन्नत) किया गया था। भारतीय जनता पार्टी में लगातार तीन बार नियुक्त होने वाले वन ऑफ वन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

खेलों में है विशेष रुझान - ठाकुर

जानकारी के अनुसार अनुराग ठाकुर खेल प्रेमी हैं और उनका खेलों में बहुत बड़ा योगदान रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष के तौर पर काम किया है. साल 2019 में सांसद रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है. इसके अलावा चैंपियंस ऑफ चेंज 2019 पुरस्कार, विश्व आर्थिक मंच और ग्लोबल फंड द्वारा 'यंग ग्लोबल लीडर' के तौर पर सम्मान मिल चूका हैं।

Leave a comment
 

Latest Columbus News