Shimla Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में तीन लोग घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shimla Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में तीन लोग घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated: 09 मई 2024

शिमला में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके कारण एक शख्स ने तीन लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने के कारण तीनो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके कारण गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोली दाग दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी ध्यान सिंह चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात सुरु कर दी हैं।

जमीन बनी विवाद का कारण

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सैनी ने Subkuz.com के पत्रकार को बताया कि जयराम सिंह के दो बेटे ध्यान सिंह और दुर्गा राम सिंह के बीच काफी सालों से शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के थारू गांव में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस ने कहां कि बुधवार को को दोनों के बीच मामला कुछ ज्यादा बढ़ गया और ध्यान सिंह ने कथित अपने भाई दुर्गा राम पर गोली चला दी. इसके अलावा दुर्गा राम के साथ विवादित जमीन पहुंचे लाल सिंह, संदीप कुमार और शुभम सिंह पर भी गोलीबारी कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट 

पुलिस ने तहकीकात के बाद बताया कि दुर्गाराम गोली लगने से बाल-बाल बच गया, जबकि अन्य तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस ने कहां कि ध्यान सिंह को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आगे मामले की तहकीकात कर रही हैं।

Leave a comment
 

Latest News