Jharkhand Weather News: झारखंड से रूठे इंद्रदेव, झमाझम बारिश पर लगी लगाम, जुलाई में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Jharkhand Weather News: झारखंड से रूठे इंद्रदेव, झमाझम बारिश पर लगी लगाम, जुलाई में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Last Updated: 30 नवंबर -0001

झारखंड में पिछले दो दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ऐसा रहा है मानो इंद्रदेव झारखंड की जनता से रूठ गए हों। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को चमचमाती धूप खिली रही हैं।

रांची: झारखंड में पिछले दो दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके कारण तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तमतमाती धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं, राजधानी रांची में काले बादलों की आवजाही के कारण मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में तीखी धूप और कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। सोमवार को राजधानी रांची में सबसे कम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला जिले में दर्ज हुआ। बता दें आने वाले दिनों में राज्य में मानसून सुस्त बना रहेगा। जिसके कारण तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती हैं।

इन जिलों में हो सकती अच्छी बारिश

मौसम विभाग ने Subkuz.com को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार (9 जुलाई) को मानसून सुस्त बना रहेने के आसार हैं, जिसके कारण के कारण कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में तेज धूप निकलेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को सरायकेला, खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में बारिश होने की संभावना जाती गई हैं। विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात होने के संबंध में पीली चेतावनी जारी की गई हैं।

जुलाई के अंत में हो सकती हैं बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में अबतक सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका मुख्य कारण मानसून के ट्रैक में लगातार हो रहे बदलाव को माना जा रहा है। बताया कि आने वाले दिनों में भी मानसून के कमजोर रहने के ही आसार हैं। ऐसे में बारिश में कमी आने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखि जाएगी।

मौसम केंद्र के विज्ञानी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार ऐसी ही बने रहने के आसार है। लेकिन प्रदेश में जुलाई के आखरी सप्ताह में  अच्छी बारिश देखने को मिलने की पूरी संभावना हैं।

Leave a comment
 

Latest Columbus News