दिव्या यात्रा: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भारत से थाईलैंड यात्रा, 22 फरवरी 18 मार्च तक थाईलैंड में 26 दिवसीय प्रदर्शनी

दिव्या यात्रा: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भारत से थाईलैंड यात्रा, 22 फरवरी 18 मार्च तक थाईलैंड में 26 दिवसीय प्रदर्शनी
Last Updated: 27 फरवरी 2024

दिव्या-यात्रा-भगवान-बुद्ध-के-पवित्र-अवशेषों-की-भारत-से-थाईलैंड-यात्रा-22-फरवरी-18-मार्च-तक-थाईलैंड-में-26-दिवसीय-प्रदर्शनी

केंद्रीय संस्कृत मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय संग्रहालय में सरंक्षित रखे भगवान बुद्ध के कुछ पवित्र अवशेषों को 26 दिनों की प्रदर्शनी के लिए 22 फरवरी को भारत से थाईलैंड ले जाया जायेगा। जिनमें भगवान बुद्ध के साथ उनके दो प्रिय शिष्यों के अवशेष भी थाईलैंड की दिव्य यात्रा शुरू करने के लिए तैयार किये गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि- इस अभूतपूर्व प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के अवशेषों को एक साथ थाईलैंड में प्रदर्शित किया जायेगा।

 New Delhi :  भगवान गौतम बुद्ध को गुजरे लगभग 2500 वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन उनके पवित्र अवशेष आज भी मौजूद हैं, जिनको दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में सरंक्षित रखा गया है।

 

नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री गोविन्द मोहन (Shri Govind Mohan) ने मंगलवार (20 फरवरी) को बताया कि - राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों में कुछ अवशेषों को 22 फरवरी, गुरुवार को थाईलैंड ले जाया जायेगा। जहां उन्हें 26 दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा। भगवान गौतम बुद्ध के साथ उनके शिष्य अराहाटा सारिपुत्त और मौदगल्यायन के अवशेषों को भी थाईलैंड ले जाया जायेगा। जहां उन्हें 19 मार्च तक प्रदर्शित किया जायेगा। बताया गया कि यह पहली बार होगा जब भगवान बुद्ध के साथ - साथ उनके शिष्यों के अवशेषों को भी दूसरे देशों में श्रद्धालुओं के लिए एक साथ रखे जायेंगे।

पवित्र अवशेषों की 26 दिवसीय प्रदर्शनी

subkuz.com की टीम अन्य मिडिया को जानकारी देते हुए संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन (Shri Govind Mohan) ने कहा कि बिहार राज्य के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Governor of Bihar State Shri Rajendra Vishwanath Arlekar) और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार (Dr. Virendra Kumar) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 22 सदस्यीय भारत से भगवान बुद्ध के अवशेषों के साथ थाईलैंड में आयोजित 26 दिवसीय प्रदर्शनी में शामिल होने जायेंगे। 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में औरंगाबाद, कुशीनगर, लद्दाख के कुछ भिक्षु, MP सरकार, संस्कृत मंत्रालय के अधिकारी, राष्ट्रिय संग्राहलय के क्यूरेट, कई विद्वान और कलाकार शामिल होंगे।

 बैंकॉक संग्रहालय में रखे जायेंगे अवशेष

यह प्रदर्शनी भारत-थाईलैंड के मध्य संबंधों में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके तहत दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी। सवांददाता सम्मलेन में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय संग्राहलय में सरंक्षित रखे गए गौतम बुद्ध के 20 अवशेषों में से 4 अवशेषों को थाईलैंड में प्रदर्शित किये जायेंगे।

भारत से थाईलैंड तक भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों की यात्रा गुरुवार, 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इन पवित्र अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विमान से राजशाही अतिथि के रूप में थाईलैंड भेजा जायेगा। जानकारी के अनुसार, ये 22 फरवरी को दोपहर थाईलैंड पहुँच जायेंगे। वहां पहुँचने के बाद, अवशेषों का भव्य समारोह में स्वागत किया जायेगा और उनको सुरक्षित रखने के लिए बैंकॉक के संग्रहालय में व्यवस्था की जाएगी। इसके पश्चात 23 फरवरी को बैंकॉक के सनम लुआंग मंडप में आयोजित भव्य मंडपम में इनको स्थापित किया जायेगा। जहां श्रद्धालुओं को समान रूप से अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News