France News : प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर दिखी फ्रांस की मंत्री:महिलाओ के अधिकारो पर 12 पेज का इंटरव्यू दिया, PM बोली-ये गलत हरकत

France News : प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर दिखी फ्रांस की मंत्री:महिलाओ के अधिकारो पर 12 पेज का इंटरव्यू दिया, PM बोली-ये गलत हरकत
Last Updated: 26 मई 2023

फ्रांस की सरकार में सोशल इकॉनोमी को संभालने वाली मंत्री ने एक मैगजीन के कवर पर आकर न सिर्फ अपनी सरकार बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। दरअसल, मार्लेन शिआप्पा नाम की 40 साल की मंत्री प्ले बॉय मैग्जीन के कवर पर नजर आई हैं।

ये मैगजीन महिलाओं को एक सेक्शुअल ऑब्जेक्ट के तौर पर पेश करने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मैगजीन के कवर पर आने और इसके लिए फोटोशूट कराने पर फ्रांस में उनकी खूब आलोचना हो रही है। वहां की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न और दूसरे मंत्रियों ने इसे शर्मनाक हरकत कहा है।

गे और महिलाओं के अधिकारों पर 12 पेज का इंटरव्यू
प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर आने के अलावा मंत्री मार्लेन ने गे और महिलाओं के अधिकारों को लेकर 12 पेज का इंटरव्यू भी दिया है। प्लेबॉय मैगजीन के कवर को सोशल मीडिया पर शेयर कर मार्लेन ने लिखा- महिलाओं का अपने शरीर पर पूरा अधिकार है, वो अपने शरीर के साथ कुछ भी करने को स्वतंत्र हैं।

प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर आने के मामले में अपना बचाव करते हुए उन्होंने लिखा कि फ्रांस में महिलाएं आजाद हैं, इससे पिछड़ी सोच वालों को दिक्कत है तो होती रहे।

प्लेबॉय मैगजीन ने मार्लेन के समर्थन में कहा- हम सॉफ्ट पॉर्न नहीं
फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ कई हफ्तों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच सरकार की मंत्री का प्ले बॉय जैसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराना सबको खटक रहा है। विपक्षी पार्टी की नेता ने कहा कि मार्लेन के इस कदम से फ्रांस के लोगों की इज्जत को चोट पहुंची है।

लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, महंगाई की वजह से इनके लिए खाने का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। इन सब के बीच मंत्री को ये हरकतें सूझ रही हैं।

वहीं, प्लेबॉय मैगजीन ने मार्लेन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों में प्लेबॉय के कवर पर आने के लिए सबसे सही मार्लेन ही हैं। वो काफी समय से महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। प्ले बॉय मैग्जीन सॉफ्ट पॉर्न नहीं है, ये महिलाओं के अधिकारों की आवाज बन सकती है।

Leave a comment