दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में पीठ पर 800 साल पुरानी ममी लादकर घूम रहा था शख्‍स, बताया 'आध्‍यात्मिक गर्लफ्रेंड'

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में पीठ पर 800 साल पुरानी ममी लादकर घूम रहा था शख्‍स, बताया 'आध्‍यात्मिक गर्लफ्रेंड'
Last Updated: 02 मार्च 2023

हमारी दुनियां कई तरह के अद्‌भुत और हैरान कर देने वाले रहस्यों से भरी पड़ी है चाहे वो मिटटी के निचे दफ़न हजारो साल पुराने अवशेष हो या समुद्र की गहराइयों में छिपा खजाना,या घने जंगलों, व पहाड़ियों में छिपा रहस्य, इन सभी रहस्मयी गुत्थो को सुलझाने, और ऐसी घटनाओं से रूबरू करवाने के लिए इंसान आज हर जगह खोज रहा है और ऐसे ही अद्भुत रहस्यों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Subkuz.com

लीमा: लैटिन अमेरिकी देश पेरू में एक शख्‍स को 800 साल पुरानी ममी ले जाते हुए पकड़ा गया है। जूलियो सेसर नाम के इस शख्स को प्राचीन ममी के साथ देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। इस अनमोल ममी के बारे में सवाल पूछे जाने पर जूलियो सेसर ने पुलिस अधिकारियों को जवाब दिया, वह और भी ज्‍यादा हैरान करने वाला था। जूलियो ने कहा कि यह ममी उसकी 'आध्‍यात्मिक गर्लफ्रेंड' है और उसका नाम 'जौनिता' है। बताया जा रहा है कि इस ममी की खोज पेरू के पूनो इलाके में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने पाया कि एक पहाड़ी इलाके में लोग बैठकर शराब पी रहे हैं। इनमें से एक व्‍यक्ति जूलियो के पास सामान पहुंचाने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला बैग था। जब पुलिस अधिकारियों ने इस बैग को खोला तो इसमें ममी के अवशेष बहुत ही खतरनाक स्थिति में मिले। पूनो के संस्‍कृति मंत्रालय ने कहा कि यह ममी 600 से लेकर 800 साल पुरानी है। इसका मतलब यह है कि यह स्‍पेन के लोगों के आगमन के पहले की ममी है। जूलियो ने कहा कि यह ममी पिछले 30 साल से उनके परिवार के पास है।

'जूलियो ने ममी को बताया अपनी आध्‍यात्मिक गर्लफ्रेंड'

इस परिवार ने एक म्‍यूजियम को इस ममी को दान करने की कोशिश की थी लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच जूलियो को इस ममी से प्‍यार हो गया और उसने इसे अपनी 'आध्‍यात्मिक गर्लफ्रेंड' बना लिया। यही नहीं जूलियो इस ममी के पास ही रात में सोता भी है। जूलियो इस ममी के अवशेष को अपने पैरंट्स के घर पर रखता है और जब उसे अपने दोस्‍तों को दिखाना होता है तो वह इसे निकालता है।


पेरू के अधिकारियों ने इस ममी को अपने कब्‍जे में ले लिया है। पेरू के संस्‍कृति मंत्रालय के मुताबिक प्रारंभ‍िक जांच में खुलासा हुआ है कि यह ममी एक पुरुष की है जो करीब 45 साल का था। इस खुलासे के बाद पेरू के संस्‍कृति मंत्रालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्‍काल उसे अपने कब्‍जे में ले लें ताकि देश की धरोहर की रक्षा की जा सके और संरक्षित किया जा सके। पेरू का सांस्‍कृतिक इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। स्‍पेन के उपनिवेश बनाने से पहले पेरू इंका सभ्‍यता का केंद्र था।

Leave a comment
 

Latest Columbus News