आर्मेनिया में सोने से भरी कब्र मिली, 3200 साल पुराना खजाना देख पुरातात्विक भी हुए हैरान

 आर्मेनिया में सोने से भरी कब्र मिली, 3200 साल पुराना खजाना देख पुरातात्विक भी हुए हैरान
Last Updated: 02 मार्च 2023

हमारी दुनियां कई तरह के अद्‌भुत और हैरान कर देने वाले रहस्यों से भरी पड़ी है चाहे वो मिटटी के निचे दफ़न हजारो साल पुराने अवशेष हो या समुद्र की गहराइयों में छिपा खजाना,या घने जंगलों, व पहाड़ियों में छिपा रहस्य, इन सभी रहस्मयी गुत्थो को सुलझाने, और ऐसी घटनाओं से रूबरू करवाने के लिए इंसान आज हर जगह खोज रहा है और ऐसे ही अद्भुत रहस्यों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Subkuz.com

येरेवान: आर्मेनिया में पुरातत्विकों की टीम को एक प्राचीन कब्रिस्तान में खुदाई के दौरान 3,200 साल पुराना खजाना मिला है। यहां लुटेरों ने कई सदियों तक खुदाई की और कंकालों से जो भी मिला उसे लूट लिया। लेकिन फिर भी यहां एक मकबरा कई सदियों से सुरक्षित था। यह खजाना आर्मेनिया में तुर्की की सीमा के पास मेट्समोर पुरातात्विक स्थल से मिला है। 400 ईसा पूर्व से 18वीं सदी तक ये जगह पूरी तरह वीरान थी। विशेषज्ञों का कहना है कि मेट्समोर का सबसे पुराना हिस्सा एक कब्रिस्तान के साथ दीवारों से घिरा हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलिशऔर आर्मेनियाई पुरातत्विकों की एक संयुक्त टीम ने यहां खुदाई का फैसला किया। ऐतिहासिक पर्यावरण और सांस्कृतिक संग्रहालय-भंडार के मुताबिक पुरातत्विकों को एक पत्थर की कब्र मिली, जहां दो लोगों को दफन किया गया था। इस मकबरे का फर्श पत्थर का बना हुआ था। कंकाल पत्थर से ढके गए थे। दोनों कंकालों की पीठ एक दूसरे के विपरीत थी। कंकाल एक महिला और एक पुरुष का है। माना जा रहा है कि ये कपल हो सकते हैं, जिन्हें 1200-1300 ईसा पूर्व दफन किया गया था।

armenia (3)

100 से ज्यादा गहने मिले

इस जोड़े की हड्डियां अच्छी तरह संरक्षित हैं। इन्हें देख कर पाया गया कि इनके पैर थोड़े मुड़े थे। उम्र की बात करें तो इनकी मौत 30-40 साल की उम्र में हुई होगी। इन्हें दफन करने के बाद मकबरे को फिर से खोलने का कोई संकेत नहीं दिखा। इस जोड़े के चारों ओर खजाना ही खजाना था। पुरातत्विकों को 100 से ज्यादा गहने और मनके मिले हैं। इनमें से कई सोने के पेंडेंट भी शामिल हैं। इस कब्र में मिली गोल मोती की तरह दिखने वाली चीजें सोने की हैं। साथ ही लाल-भूरा पत्थर मिला है, जो गहने का ही हिस्सा था।

क्या-क्या मिला

एक कंकाल की कलाई के चारों ओर कांस्य से बना कंगन मिला है। पुरातत्विकों का कहना है कि एक पतली, टिन की अंगूठी दूसरे हाथ में मिली है। साइंस इन पोलैंड के मुताबिक मेट्समोर में लगभग 100 से ज्यादा कब्रों की खुदाई की गई है। अधिकांश कब्रों को लुटेरों ने लूट लिया था। इसके अलावा मेट्समोर में 11 वीं से 9 वीं शताब्दी ईसा पूर्व का एक किले का अवशेष मिला है। यह परिसर सात अभ्यारण्यों वाले मंदिरों से घिरा हुआ है।

 

Leave a comment