दुनिया का सबसे खूबसूरत बिच :राधानगर बीच (HAVELOCK ISLAND)क्यों है मशहूर,आप भी जाने

दुनिया का सबसे खूबसूरत बिच :राधानगर बीच (HAVELOCK ISLAND)क्यों है मशहूर,आप भी जाने
Last Updated: 13 जुलाई 2024

दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच: हर कोई चाहता है यहां बसना

समुद्र का किनारा हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है, खासकर वे किनारे जो रेतीले होते हैं। बहुत से लोग बीच पर जाते हैं और वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेते हैं। इन बीच के आसपास कई होटल्स बने होते हैं, जहां रुकने की सुविधा मिलती है। यह भी कहा जा सकता है कि रोजगार के नए अवसर भी यहां पर खुलते हैं। ऐसा अनुमान है कि 2025 तक करीब ⅔ आबादी समुद्री किनारों के पास रहना चाहेगी।

 

राधानगर बीच (हैवलॉक आईलैंड)

अगर आप अंडमान निकोबार जाने का प्लान बनाएं तो राधानगर बीच पर जरूर जाएं। राधानगर बीच एशिया का बेस्ट बीच है। यह अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। यहां इसे लोकल भाषा में बीच नंबर 7 भी कहा जाता है। इस बीच की खासियत सनसेट, सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग का पानी है। यहां आने वाले टूरिस्ट और कपल्स के लिए स्नॉर्कलिंग, फिशिंग गेम, स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

मैनुएल एंटोनियो बीच, कोस्टा रिका

कोस्टा रिका दुनिया में सबसे अच्छे हनीमून स्थलों में से एक है, जहां नवविवाहितों को सुंदर समुद्र तट रिसॉर्ट्स, प्राचीन प्रकृति से घिरे अनोखे लॉज और लक्जरी स्पा गेटवे मिलते हैं। चाहे मैनुअल एंटोनियो नेशनल पार्क का अन्वेषण करें या कोस्टा रिका की राजधानी, सैन जोस में आकर्षण देखें। कोस्टा रिका का कैरीबियाई तट अपने प्रशांत तट से बहुत कम यात्रा करता है, जिससे सस्ती कीमतें, कम भीड़ और अनियंत्रित प्राकृतिक आकर्षण मिलते हैं।

होनोपु बीच (हवाई)

हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित एक प्रांत है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से बना हुआ है। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जिनमें ओआहू, माउई, बड़ा द्वीप (हवाई), और काउआई प्रमुख हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओआहू पर स्थित है। माउई अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है।

 

डियर आईलैंड बीच (मॉरीशस)

मॉरीशस के पूर्वी तट के पास स्थित डिअर आईलैंड एक प्राइवेट द्वीप है। यह बीच बेहद खूबसूरत है। मोती के समान सुंदर और सफेद रेत से घिरा मॉरीशस का समुद्री तट और समुद्र के अंदर चलने का अनुभव बहुत शानदार हो सकता है। मछलियों और समुद्र के जीवों के साथ पानी में सैर करना एक अद्भुत अनुभव है। तैरना या डाइव करना न आने पर भी आप अंडरवाटर सी वॉकिंग का मजा ले सकते हैं।

 

उड़ीसा का समुद्री तट

पुरी का समुद्री तट हिंदुओं के चार धाम में से एक धाम, जगन्नाथ पुरी है। पूर्वी तट को भगवान जगन्नाथ का निवास स्थान माना जाता है। यहां तीर्थयात्री समुद्र में स्नान करने के लिए आते हैं। पुरी तट पर सूर्यास्त का नजारा बेहद आकर्षक होता है। कोणार्क पुरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां विश्व प्रसिद्ध अद्भुत सूर्य मंदिर है, जो यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल है। खूबसूरत मंदिरों के साथ यहां का चंद्रभागा समुद्र तट पर्यटकों की थकान मिटाने और मौज मस्ती के लिए बेहतर स्थान है।

Leave a comment