Bigg Boss 18: खुशियों में गम का साया, क्या सलमान खान के शो से पल्ला झाड़ेंगे ये स्टार?

Bigg Boss 18: खुशियों में गम का साया, क्या सलमान खान के शो से पल्ला झाड़ेंगे ये स्टार?
Last Updated: 6 घंटा पहले

बिग बॉस सीजन 18 का प्रीमियर जैसे-जैसे नज़दीक रहा है, फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 6 अक्टूबर से ऑडियंस और बिग बॉस के प्रतियोगियों के बीच एक नया कनेक्शन स्थापित होने वाला है। शो के जल्द ऑनएयर होने की खबरों के बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो दर्शकों को निराश कर सकती है।

New Delhi: सलमान खान के सबसे विवादित शो, बिग बॉस सीजन 18, की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! कल, 6 अक्टूबर को, इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है, जहां सलमान एक बार फिर अपनी मेजबानी की जिम्मेदारी संभालेंगे और एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजेंगे।

क्या इस बार शो में कोई नया ट्विस्ट होगा?क्या हम किसी नए विवाद का साक्षी बनेंगे?क्या इस सीजन में कोई ऐसा कंटेस्टेंट होगा जो इतिहास रच देगा?ये सवाल तो कल ही हल होंगे जब बिग बॉस का दरवाज़ा खुलेगा!

बिग बॉस 18 में निया शर्मा का नहीं होगा जलवा?

बिग बॉस 18 के अपडेट्स सामने आते ही, दर्शकों की निगाहें निया शर्मा पर टिक गई थीं। लाफ्टर शेफ के बाद, निया के बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन अब खबर रही है कि निया शर्मा इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगी। यह खबर निया के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हो सकती है, जो उनके बिग बॉस में एंट्री का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

निया शर्मा बिग बॉस 18 में नहीं आएंगी

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा बिग बॉस 18 में भाग नहीं लेंगी। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हो सकती है, क्योंकि उन्हें निया को बिग बॉस के घर में देखने की उम्मीद थी। खबरों की पुष्टि खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने की थी। इसके बाद, 'चुड़ैल' एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट शेयर करके लिखा था कि वह बिग बॉस के बारे में कोई खुलासा नहीं करने वाली हैं।

हाल ही में बिग बॉस 18 के खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए भी इस बात की पुष्टि की कि निया शर्मा इस सीजन में भाग नहीं लेंगी। निया शर्मा एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है। फिलहाल, वह अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, और उनके प्रशंसक उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'बिग बॉस' से बाहर होने पर फैंस का गुस्सा फूटा!

निया शर्मा के 'बिग बॉस' में आने की खबर सुनते ही उनके फैंस का दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करके रोहित शेट्टी पर सवाल उठाए हैं, जिन्होंने पहले कहा था कि निया शो में शामिल होने जा रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, "फिर रोहित शेट्टी ने ऐसा क्यों कहा था कि निया बिग बॉस के घर में जा रही है?" दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "अच्छा है कि वह नहीं रही है, क्योंकि मैं विवियन डिसेना का समर्थन कर रही हूं, निया भी मेरी पसंदीदा है। मैं कंफ्यूज हो जाती कि दोनों में से किसको शुभकामनाएं दूं।

Leave a comment