अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए इंडियन सिनेमा की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।
पुष्पा 2 की यह ऐतिहासिक ओपनिंग ने सिनेमा इंडस्ट्री को चौंका दिया है, और फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
"पुष्पा झुकेगा नहीं, झुकाएगा जरूर" पहले दिन तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में न केवल एक नया अध्याय जोड़ा, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
ऑस्कर-विजेता ‘RRR’ और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स ‘जवान,’ ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पीछे छोड़ते हुए, ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 282.91 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक कमाई की है। यह आंकड़ा इसे भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना देता है।
फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग के बाद हर तरफ ‘पुष्पा 2’ का ही जिक्र हो रहा है। दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई इस सफलता की सराहना कर रहा है। पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई के साथ, ‘पुष्पा 2’ ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमा उत्सव है।
पुष्पा 2’ ने रच दिया इतिहास
अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार 'पुष्पा 2' की बेजोड़ सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। अल्लू अर्जुन के घर में दिवाली जैसा माहौल है, जहां आतिशबाजियां और जश्न का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
फिल्म विश्लेषक मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट कर 'पुष्पा 2' की उपलब्धि पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को पछाड़ते हुए अब तक की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर बन गई है। पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने दुनियाभर में नया इतिहास रच दिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 282.91 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन किया है। भारत और ओवरसीज में फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
• आंध्र प्रदेश: 92.36 करोड़
• तमिलनाडु: 10.71 करोड़
• कर्नाटक: 17.89 करोड़
• केरल: 6.56 करोड़
• नॉर्थ इंडिया: 87.24 करोड़
• ओवरसीज: 68.15 करोड़
फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल कर दिया है।
पुष्पा 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन ही 68 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस शानदार ओपनिंग ने अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन:
• पुष्पा 2: द रूल - 68 करोड़
• जवान - 65.5 करोड़
• स्त्री 2 - 55.40 करोड़
• पठान - 55 करोड़
• एनिमल - 54.75 करोड़
फिल्म की इस धमाकेदार शुरुआत ने स्पष्ट कर दिया कि ‘पुष्पा 2’ सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी जबरदस्त क्रेज बना रही है। यह कलेक्शन इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क साबित हो रहा है।