Columbus

Amit Shah Maharashtra Visit: शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि, महायुति विवाद पर भी नजर

Amit Shah Maharashtra Visit: शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि, महायुति विवाद पर भी नजर
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वे शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देंगे और सुनील तटकरे से मुलाकात कर महायुति विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Raigad, Maharashtra – केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah अपने दो दिवसीय Maharashtra tour पर हैं। इस दौरे के दौरान वे छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अमित शाह की इस यात्रा का सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से विशेष महत्व माना जा रहा है, खासतौर पर Mahayuti alliance में चल रहे आंतरिक विवाद के बीच।

रायगढ़ में Shah का Detailed शेड्यूल

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे से अमित शाह Raigad जिले में जीजामाता स्मारक (Jijamata Memorial) का दौरा जार रहे हैं। इसके बाद वे Raigad Fort जाएंगे, जो कभी मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। किले में वो छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि पर floral tribute अर्पित करेंगे और स्मारक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Political Gesture: सुनील तटकरे के घर लंच

अमित शाह NCP सांसद सुनील तटकरे के निवास पर भी जा सकते हैं, जहां दोपहर का भोजन निर्धारित है। यह move राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि तटकरे की बेटी अदिति तटकरे को रायगढ़ का संरक्षक मंत्री नियुक्त किए जाने को लेकर Mahayuti में मतभेद सामने आए थे।

महायुति गठबंधन में सुलह की कोशिश?

जानकारों के मुताबिक, अमित शाह की यह यात्रा केवल सांस्कृतिक श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य Mahayuti coalition में चल रहे विवादों को सुलझाना भी है। उल्लेखनीय है कि पहले एकनाथ शिंदे ने अदिति तटकरे की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी, जिससे गठबंधन में दरार आ गई थी। बाद में CM Devendra Fadnavis ने रायगढ़ और नासिक में सभी नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी।

Shah का Cultural और Political संतुलन

इस यात्रा के जरिए अमित शाह जहां मराठा इतिहास और संस्कृति को सम्मान दे रहे हैं, वहीं राजनीतिक रूप से महायुति को consolidate करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a comment