Bihar Accident News: समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर; बस में 43 लोग थे सवार

Bihar Accident News: समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर; बस में 43 लोग थे सवार
Last Updated: 25 अगस्त 2024

Bihar Accident News: समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर; बस में 43 लोग थे सवार

समस्तीपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के निकट नेपाल से देवघर पूजा के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों की एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें कुछ मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के नजदीक रविवार की सुबह नेपाल से देवघर जा रही एक तीर्थ यात्रियों की बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया, जिसे कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के तुरंत बाद घायलों को सदर अस्पताल और मुसरीघरारी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस के पिछले चक्के के पास साइड से ठोकर मारी, जिसके कारण बस का एक्सेल टूट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में सवार थे 43 लोग सवार

हादसे के समय बस में लगभग 43 लोग सवार थे। इस घटना में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक किशोर सहित पांच की हालत गंभीर है। घटना के बाद, मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया है और क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई हैं।

जख्मी लोगों की हुई पहचान

सदर अस्पताल में 20 से अधिक घायल यात्रियों को भर्ती किया गया है। इनमें नेपाल के बड़ा जिला के मुक्तीपलिया गांव की रहने वाली गीता देवी, सीमा कुमारी, विश्वनाथ मुखिया बिंद, शोभा कुमारी, राजेश्वर प्रसाद साह, मुस्कान साह, फेकन मुखिया, शिव कुमारी, सियापति देवी, अमन कुमार प्रजापति, रामरती देवी, सुजीत कुमारी, राम किशोरी, राम नागेंद्र साह, रामभा साह, सुखिया देवी, लक्ष्मी झा, रविंद्र कुमार, रामेश्वर शाह, सुबोध प्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजल कुमारी, किशोरी साह, उषा देवी आदि शामिल हैं।

घटना में घायल सभी लोग नेपाल के मुक्तीपलिया गांव के निवासी बताए गए हैं। इसी क्रम में एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि घटना के बाद पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस ने ट्रक और बस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की प्रक्रिया चल रही हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News