Bihar By Election 2024: बिहार में विधानसभा उपचुनाव, BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदार

Bihar By Election 2024: बिहार में विधानसभा उपचुनाव, BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदार
Last Updated: 12 घंटा पहले

भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकृति दे दी है। इस सूची में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। बिहार से बाहर के केवल चार नेताओं को इस सूची में स्थान मिला है।

Bihar Upchunav 2024: भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची का ऐलान कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस सूची पर चुनाव आयोग ने अपनी मुहर लगा दी है। बिहार से बाहर केवल चार नेताओं को स्थान दिया गया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी संजय प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, और संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया शामिल हैं।

सूची में पहले स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल हैं, इसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम आता है। इसके अलावा, बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई सांसद, विधायक और विधान पार्षद को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त किया है।

इमामगंज विधानसभा सीट पर टक्कर का मुकाबला

इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिख रही है। एक ओर जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का दावा कर रही है। इमामगंज से दो बार विधायक रह चुके एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की पत्नी, दीपा मांझी, चुनावी लड़ाई में उतर चुकी हैं।

इस बार दिलचस्प होंगे उपचुनाव

औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में महागठबंधन के आरजेडी पार्टी से अभय कुशवाहा की चुनावी जीत के बाद, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष रौशन मांझी को प्रत्याशी बनाए जाने से यह उपचुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। दोनों उम्मीदवारों की मजबूत पकड़ ने चुनावी माहौल को रोचक बना दिया है।

पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के टिकट जारी होने के बाद, स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठकें शुरु हो गई हैं। वहीं, जन स्वराज पार्टी द्वारा स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र पासवान को प्रत्याशी घोषित किए जाने से उपचुनाव में और हलचल देखने को मिली है। हालांकि, पिछले दो चुनावों में इमामगंज विधानसभा के मतदाता अपनी पार्टी के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए नेताओं से नाराज होकर वोट डालते रहे हैं।

इस बार भी ऐसा ही हुआ, जब बीजेपी के दो बार सांसद रहे सुशील कुमार सिंह के प्रति मतदाता नाराज होकर आरजेडी के अभय कुशवाहा को वोट देकर जीत दिलाने में सफल रहे। इस उपचुनाव में त्रिकोणात्मक वोटिंग होने की संभावना भी नजर रही है। चुनाव के परिणामों की भविष्यवाणी करना इस समय मुश्किल है।

Leave a comment