Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया बजट न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में शनिवार शाम बारिश का पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में अचानक से बारिश का पानी अंदर तक भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं में से एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मरने वाले तीनों कोचिंग स्टूडेंट्स की हुई पहचान

Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि तीनों पीड़ित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के उम्मीदवार थे, जो राऊ आईएएस कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे थे। तीनों पीड़ितों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर (यूपी) की श्रेया कुमारी यादव, तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले निविन कुमार दल्विन के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहां कि फिलहाल पीड़ितों के शवों को आरएमएल शवगृह में रखवाया गया हैं।

घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण - गोपाल राय

Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना को लेकर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहां कि "जिस तरह से यह घटना हुई वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर सरकार ने प्रशासन को घटना की तहकीकात के निर्देश दिए हैं। इसके कारणों का पता लगाने के लिए तेजी से जांच चल रही है। एमसीडी ने इमारत के बेसमेंट में चल रहे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के साथ कड़ी पाबंधी लगाने के निर्देश भी दिए हैं।"

 

कोचिंग सेंटरों के खिलाफ होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई - मेयर शैली ओबेरॉय

Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर मेयर शैली ओबेरॉय ने कहां कि यह बहुत दुखद की बात है कि तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। मैंने एमसीडी कमिश्नर को लेटर लिखा है कि दिल्ली के ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं और बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर रहे हैं। राजेंद्र नगर में इस बिल्डिंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेशन 2021 में दिया गया था और इसमें साफ लिखा गया था कि बेसमेंट का इस्तेमाल सिर्फ पार्किंग और स्टोरेज के लिए किया जा सकता हैं।

हादसे पर आप नेता स्वाति मालीवाल का बयान

Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत पर नाराजगी जताई हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए मालीवाल ने कहां कि यह घटना कोई आपदा नहीं, बल्कि एक हत्या है। उन्होंने कहां कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके कोचिंग संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने की CBI जांच की मांग

Delhi Coaching Centre LIVE: कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की ददर्नाक मौत, कांग्रेस नेताओं ने की CBI जांच की मांग, जानिए...

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहां कि "मैं दोनों केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा गाद हटाने के फंड के दुरुपयोग की तत्काल सीबीआई जांच करवाना चाहता हूं। बता दें कि सरकार ने गाद हटाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन जमीन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ हैं।"

 

 

 

 

Leave a comment