Himesh Reshammiya Father Death: एक्टर और म्यूजिक कंपोजर Himesh के पिता का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़

Himesh Reshammiya Father Death: एक्टर और म्यूजिक कंपोजर Himesh के पिता का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़
Last Updated: 10 घंटा पहले

हिमेश रेशमिया के पिता, म्यूजिक डायरेक्टर और निर्माता विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन रेशमिया को हाल ही में सांस लेने में दिक्कतें रही थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Himesh Father Death: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के परिवार पर एक बड़ा दुख आया है। उनके पिता, प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे हुआ। विपिन रेशमिया की उम्र 87 साल थी।

विपिन रेशमिया ने कई बॉलीवुड कलाकारों के करियर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमेश रेशमिया अपने पिता के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर किया करते थे।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित बीमारियों के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर पहले उनके घर ले जाया जाएगा, जहां म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग और उनके करीबी लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू श्मशान भूमि में किया जाएगा।

म्यूजिक इंडस्ट्री में विपिन का रहा विशेष योगदान

विपिन रेशमिया का म्यूजिक इंडस्ट्री में विशेष योगदान रहा है। 5 मई 1940 को राजुला, गुजरात में जन्मे विपिन रेशमिया एक प्रमुख म्यूजिक कंपोजर और निर्माता थे। उन्हें खास तौर पर साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म "इंसाफ की जंग", साल 2014 में " एक्सपोज" और साल 2016 में "तेरा सुरूर" जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विपिन रेशमिया ने केवल बॉलीवुड गानों को कंपोज किया बल्कि कई भक्ति गानों में भी अपना योगदान दिया। उनके काम ने केवल संगीत की दुनिया में महत्वपूर्ण छाप छोड़ी, बल्कि उन्होंने कई सिंगर्स के करियर को भी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका काम और योगदान हमेशा म्यूजिक इंडस्ट्री में याद रखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News